राहुल गांधी की “बुद्धि, विवेक और समझ” से पूरा देश परिचित- CM शिवराज

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन के विज्ञापन के बहाने कांग्रेस पार्टी और सांसद राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि कांग्रेस पार्टी अपमान करने के लिए कुख्यात है। राहुल बाबा, जिनकी “बुद्धि, विवेक और समझ” से पूरा देश परिचित है, उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी द्वारा लाए गए अध्यादेश की प्रतियां फाड़ दी थीं। अपनी पार्टी की सरकार और देश के प्रधानमंत्री का अपमान कांग्रेस में नया नहीं। सीताराम केसरी का अपमान देश ने देखा है। मुझे आश्चर्य है कि कांग्रेस ने राष्ट्रीय अधिवेशन के जो विज्ञापन दिए, उनमें महात्मा गांधी का फोटो लगाया। गांधी जी ने कहा था कि कांग्रेस को आजादी के बाद भंग कर देना चाहिए। कांग्रेस ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का फोटो लगाया, जिन्हें चुनाव में हराने का काम कांग्रेस ने किया।
अपमानित करने के लिए कुख्यात कांग्रेस का कारनामा देखिए, देश के नवनिर्माण को समर्पित विभूतियों को दरकिनार कर जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने स्वयं भारत रत्न ले लिया। जिन विभूतियों का अपमान किया, राजनीतिक लाभ के लिए उनके चित्र चलाना कांग्रेस के नैतिक पतन को दर्शाता है।
राहुल बाबा, जिनकी "बुद्धि, विवेक और समझ" से पूरा देश परिचित है, उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी द्वारा लाए गए अध्यादेश की प्रतियां फाड़ दी थीं। अपनी पार्टी की सरकार और देश के प्रधानमंत्री का अपमान कांग्रेस में नया नहीं। सीताराम केसरी का अपमान देश ने देखा है। https://t.co/wbv6VkI8Ka
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 27, 2023