इंतज़ार ख़त्म! ये 28 दिग्गज आज लेंगे मंत्री पद की शपथ

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – शिवराज मंत्रिमंडल (Shivraj Cabinet) के विस्तार को लेकर चली लंबी मशक्कत अब खत्म हो गई हैं। आज 11 बजे 28 नए मंत्री बनाए जाएंगे। जिसमें, ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) खेमे से 9 और कांग्रेस से भाजपा में आए तीन चेहरों समेत बीजेपी के 16 विधायकों को जगह मिलेगी। 

हालांकि, इस मंत्रिमंडल में पुराने कई दिग्गजों को जगह नहीं मिलेगी। कई दिग्गजों का नाम मंत्रिमंडल की सूची से काट दिया गया हैं। 

ये है वो नाम जो मंत्रिमंडल में है शामिल

बीजेपी से –
गोपाल भार्गव
भूपेंद्र सिंह
यशोधरा राजे सिंधिया
विजय शाह
जगदीश देवड़ा
बृजेंद्र प्रताप सिंह
विश्वास सारंग
प्रेम सिंह पटेल
इंदर सिंह परमार
उषा ठाकुर
ओमप्रकाश सकलेचा
भारत सिंह कुशवाह
रामकिशोर कावरे
मोहन यादव
अरविंद भदौरिया
रामखेलावन पटेल 

सिंधिया खेमे से – 

महेंद्र सिंह सिसोदिया
प्रभु राम चौधरी
प्रद्युम्न सिंह तोमर
इमरती देवी
राजवर्धन सिंह
ओपीएस भदौरिया
गिर्राज दंडोतिया
सुरेश धाकड़
बृजेंद्र सिंह यादव

कांग्रेस से भाजपा में आए –
बिसाहूलाल सिंह
हरदीप सिंह डंग
एदल सिंह कंसाना

Exit mobile version