वैक्सीन पर सियासत:- "जो वैक्सीन आई है उसे पहले मोदी लगवाएं और फिर हम सब", इस दिग्गज नेता का बड़ा बयान 

वैक्सीन पर सियासत:- “जो वैक्सीन आई है उसे पहले मोदी लगवाएं और फिर हम सब”, इस दिग्गज नेता का बड़ा बयान 

द लोकनीति डेस्क:गरिमा श्रीवास्तव 
देश में कोरोना की वैक्सीन का ड्राई रन शुरू हो चुका है. अभी पूरी तरह से vaccination शुरू नहीं हुई है पर वैक्सीन पर सियासत जमकर शुरू हो चुकी है. RJD नेता ने आज बड़ा बयान देते हुए कहा कि जो वैक्सीन आया है उसे पहले मोदी लगवा ले, उसके बाद हम लगवा लेंगे.

मप्र सीएम ने बाद में वैक्सीन लगवाने की बात कही, कांग्रेस के जुबानी हमले जारी :-

हाल ही में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वैक्सीन लगवाने को लेकर कहा था कि वह बाद में वैक्सीन लगवाएंगे पहले जिन्हे जरुरी है उन्हें वैक्सीन लगाई जाएगी.
 जिसके बाद कांग्रेस के नेताओं ने शिवराज पर निशाना साधना शुरू कर दिया था .कांग्रेस बार बार यह बात कह रही है कि सबसे पहले सीएम को टीका लगवाना चाहिए और फिर उसके बाद जनता लगाएगी ताकि सभी को इस वैक्सीन पर भरोसा रहे …                                                                                                                                                    

भोपाल में हों रहे ड्राई रन के साइड इफेक्ट्स:-

Peoples Hospital में होने वाले ड्राई रन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है.
 भोपाल में कोरोना वैक्सीन ट्रायल में बड़ी धांधली सामने आई है. पीपुल्स अस्पताल में लगने वाली वैक्सीन को लेकर यह बात कही गई है कि जिन लोगों पर ट्रायल किया गया है उन्हें वैक्सीन को लेकर सही तरीके से जानकारी नहीं दी गई है
 
 लोगों को यह बात भी नहीं पता थी कि उन्हें ट्रायल के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. पीड़ितों का कहना है कि उनसे कहा गया था कि यह इंजेक्शन उन्हें कोरोना के संक्रमण से बचाएगा. 
 पीपुल्स अस्पताल में होने वाले टीकाकरण में नियमों का उल्लंघन होता नज़र आ रहा है. जबकि अस्पताल का ऐसा दावा है कि उनके पास सभी वालंटियर्स के सहमति पत्र हैं जिसपर उनके हस्ताक्षर हैं.वहीं मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि जो भी इस तरह के बयान दे रहा है वह दरअसल टुकड़े टुकड़े गैंग की राजनीति का हिस्सा है                                                                                                                        

पूरा मामला:- 

जानकारी के मुताबिक भोपाल की बस्तियों से लोगों को लाकर बगैर जानकारी दिए टीका लगाकर 750 रुपए देकर भेज दिया। लोगों के बीमार पड़ने पर उनसे कागजात भी ले लिए। हालांकि हॉस्पिटल प्रबंधन ने झूठ बोलकर टीके का ट्रायल किए जाने से इनकार किया है। इधर, आरोपों के बाद अस्पताल की एक टीम बस्ती पहुंची और यहां के लोगों से बातचीत कर रही है।

सामाजिक कार्यकर्ता रचना ढींगरा ने यह आरोप लगाते हुए कहा कि भोपाल के विदिशा रोड स्थित शंकर नगर में रहने वाले हरिसिंह घर में अकेले कमाने वाले हैं। हरिसिंह ने बताया है कि 7 दिसंबर को उन्हें पीपुल्स अस्पताल ले जाया गया था। उन्हें बताया गया कि उनकी कुछ जांच होगी। 750 रुपए भी मिलेगा। उसके बाद एक टीका लगेगा। इससे शरीर का खून साफ हो जाएगा और कई दूसरी बीमारियां भी ठीक हो जाएंगी। हरि सिंह से एक कागज पर नाम लिखवाया और फिर टीका लगा दिया।

एक-दो दिन में शुरू होगा देश भर में वैक्सीन पहुंचाने का काम:-

 देश में कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए केंद्र सरकार ने कोवीशील्ड और कोवैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक आज या कल से कोविड-19 वैक्सीन का परिवहन शुरू हो जाएगा. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कल 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में dry-run किया जाएगा. बता दे की सरकार ने यात्री विमानों को टीके की परिवहन की अनुमति दे दी है. पुणे केंद्रीय केंद्र होगा जहां से वैक्सीन का वितरण किया जाएगा. देशभर में 41 गंतव्यों  को टीके के वितरण के लिए अंतिम रूप दे दिया गया है.

Exit mobile version