सभी खबरें

प्रदेश में थम रही है कोरोना की रफ्तार, बीते 24 घंटे में सामने आए इतनी मरीज़, कुल आंकड़ा हुआ इतना

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) की रफ्तार अब थोड़ी थमती हुई नज़र आ रहीं हैं। पहले के मुकाबले अब प्रदेश में कोरोना के कम मामले सामने आ रहे हैं।

बीते 24 घंटे में प्रदेश में 1 हज़ार से ज़्यादा नए मामलें एक साथ सामने आए हैं। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन (Coronavirus Media Bulletin) के मुताबिक पिछले 24 घंटे में यानी गुरुवार को 1045 नए मामले आए हैं। 

1045 नए मरीज़ मिलने के बाद प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 64 हज़ार 341 हो गई। जबकि अब तक प्रदेश में कुल 2842 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

राहत की बात ये है कि प्रदेश में अब तक 1 लाख 49 हजार 353 मरीज कोरोना के खिलाफ जंग जीतकर अपने घर लौटे हैं। जबकि 12 हज़ार 146 मरीज एक्टिव हैं।

हालांकि (इंदौर, भोपाल) में लगातार कोरोना के बढ़ते हुए मामले सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार इंदौर (Indore) में गुरुवार को 242 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 32532 हो गई हैं। जबकि राजधानी भोपाल (Bhopal) 183 नए पॉजिटिव मिले हैं। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 23124 हो गई हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button