सभी खबरें

मप्र में कोरोना की रफ़्तार धीमी, लेकिन भोपाल में डरा रहें आकड़े, ये है अभी शहर में पॉजिटिविटी रेट 

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना की तीसरी लहर कहीं न कहीं अभी भी अपना कहर बरपा रहीं है। बीते 24 घंटे के भीतर शहर में 1307 पॉजिटिव मरीज़ निकले है, जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उसमें छोटे बच्चे, डॉक्टर, नर्सिंग स्टॉफ शामिल हैं। कोलार, गोविंदपुरा और बैरागढ़ इलाके में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले हैं। वहीं, 2 और संक्रमितों की मौत रिपोर्ट की गई है।  

बता दे कि 1307 पॉजिटिव मरीज़ मिलने के बाद अब शहर में एक्टिव केस की संख्या 10 हजार 784 हो गई है। इनमें 254 मरीज हॉस्पिटल में भर्ती है। बाकी होम आइसोलेट है। भोपाल में अब तक 1 लाख 61 हजार 976 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1 लाख 50 हजार 172 मरीज स्वस्थ हो गए।

जारी आकड़ो के अनुसार भोपाल में हर पांचवां सैंपल पॉजिटिव निकल रहा है। जबकि, 2 फरवरी को पॉजिटिविटी रेट (संक्रमण दर) 22% रहा। जो 1 फरवरी को 20%, तो वहीं, 31 जनवरी को पॉजिटिविटी रेट 19% रहा था। एवरेज साढ़े 6 हजार टेस्ट रोज हो रहे हैं। बावजूद इतना बढ़ा आंकड़ा चिंता बढ़ा रहा है।

भले ही मप्र में कोरोना की रफ़्तार धीमी हुई हो, लेकिन भोपाल में इस समय जो पॉजिटिविटी रेट है वो बेहद चिंताजनक है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button