जबलपुर में बनी विवाद की स्थिति, पुलिस ने किया लाठीचार्ज तो जनता ने किया पथराव, जानिए ये है पूरा मामला? 

जबलपुर:- मध्यप्रदेश के जबलपुर के मिलौनीगंज क्षेत्र में आज उस वक्त लोग आक्रोशित हो गए, जब उन्हे जुलूस निकालने के लिए पुलिस ने रोक दिया. दरअसल “ईद ए मिलादुन्नबी” के अवसर पर प्रशासन द्वारा मोहल्ला स्तर पर जुलूस निकालने की अनुमति दी गई थी और यह कहा गया था कि क्षेत्र में जुलूस निकाल कर त्योहार की खुशियां मनाई जा सकती हैं, लेकिन इसके बावजूद लोगों ने मिलौनीगंजक्षेत्र में भारी संख्या में एकत्र होकर युवकों द्वारा नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला जो शहर की ओर आने लगा युवकों को जब बैरी गेट के बाहर आने के लिए रोका गया तो आक्रोशित हो गए. 

यह जुलुस जबलपुर में और धार में निकला गया, जहां माहौल बिगड़ गया जब कुछ शरारती तत्वों ने उपद्रव की. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को रोकने की कोशिश की जब वे नहीं माने तो लाठीचार्ज कर अश्रुगैस के गोले छोड़े जिससे जनता में भगदड़ मच गई. देखते ही देखते मिलौनीगंज क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. घटना को लेकर मुस्लिमों ने क्षेत्रों में तनाव का माहौल बना दिया था. उसके बाद भरी संख्या में पुलिस बल तैनात हो गया और स्थिति पर नियंत्रण पाया गया. 

इसी तरह धार में भी ईद ए मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान अप्रिय स्थिति निर्मित हो गई. यहां भीड़ अनियंत्रित हो गयी. यहां जुलूस निर्धारित रूट से न निकाल कर उस इलाके से निकाला जाने लगा जहां की परमिशन नहीं थी. इस पर पुलिस ने जुलूस को रोका जिससे तनाव फैल गया. यहां भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया.

Exit mobile version