बंडा : अपने घर पहुंचे सभी 57 मजदूर

सागर, बंडा
- 57 मजदूर बसों से पहुंचे अपने घर
- बंडा में मजदूरों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉक डाउन को आगे बढ़ा दिया गया है। प्रदेश के बहुत सारे श्रमिक जो अन्य प्रदेशों में काम के सिलसिले में बाहर गए हुये थे वे सभी श्रमिक वापस अपने घर लौटना चाहते थे। लेकिन परिवहन बंद होने से अन्य प्रदेशों में फसे हुए थे।
आज गुजरात से सागर मजदूरों को लेकर श्रमिक स्पेशल बस सागर पहुंची। सागर के बंडा तहसील के रहने वाले 57 मजदूरों को बसों से उनके गांव भेजा गया। गांव भेजने से पहले वंडा एसडीएम जितेंद्र पटेल के निर्देश पर तहसीलदार एल आर जांगड़े ने मंडी परिसर में मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। सभी मजदूर बंडा तहसील के छोटे छोटे से गांव के रहने रहने वाले हैं , जो बाहर काम करने के लिए गए हुए थे। इन सभी मजदूरों का डॉक्टर हेमंत सेन ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मजदूरों को क्वॉरेंटाइन किया गया है।
अक्षय रजक की रिपोर्ट




