सभी खबरें

रेप के आरोपी महंत को मंत्री के कहने पर दिया गया था कमरा, अफसरों के हाथ पांव फूले, रुकी जांच

रीवा : मध्यप्रदेश के रीवा के सर्किट हाउस में महंत द्वारा किए गए नाबालिग से रेप के मामलें में अब बड़ा खुलासा हुआ है। 

बताया जा रहा है कि जिस कमरे में नाबालिग से रेप हुआ वो कमरा आरोपी सीताराम दास को एक मंत्री के कहने पर दिया गया था। 

सर्किट हाउस बुक कराने में जिस मंत्री का नाम आ रहा है, वह दो साल पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। 

जांच के दौरान मंत्री की भूमिका पता चली तो अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने जांच बीच में रोक दी। अब ये अफसर मंत्री को बचाने में जुट गए हैं।

 

​​​​​

बता दे कि कमरा हिस्ट्रीशीटर विनोद पाण्डेय के नाम पर अलॉट हुआ था। दैनिक भास्कर के पास मौजूद सर्किट हाउस की बुकिंग के रिकॉर्ड में लिखा है कि कमरा SDM अनुराग तिवारी द्वारा विनोद पाण्डेय को आवंटित किया गया है।

जबकि, कमरा अलॉट करने वाले SDM का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर विनोद पाण्डेय और उसके गुंडों ने सर्किट हाउस पर कब्जा कर रखा था। 

लेकिन, मौजूदा सबूत से ये बात साफ है कि अफसर अब इस मामले को दबाने में जुट गए हैं। 

वहीं, इस पूरे मामले पर कलेक्टर मनोज पुष्प का कहना है कि जांच तक इंतजार करना होगा।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुले मंच से कह चुके हैं कि कमरा दिलवाने वाले को भी नहीं छोड़ेंगे। हालांकि, तब तक यह पता नहीं चला था कि कमरा किसने बुक कराया था। अब भोपाल से ही इस पर फैसला होगा कि क्या करना हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button