सभी खबरें

इस पूर्व मंत्री की घर वापसी CM House की बैठक में हुई थी तय, ली दोबारा BJP की सदस्यता, Congress में हड़कंप

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताज सिंह 25 महीने बाद एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी  में शामिल हो गए हैं। राजधानी में किसान सम्मेलन के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताज सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इतना ही नहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताज सिंह के साथ होशंगाबाद से सिंधिया समर्थक राजेंद्र ठाकुर, मुकेश अग्निहोत्री और धर्मेंद्र राठौर ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

बताया जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के भोपाल आने के बाद अपने समर्थकों के साथ सिंधिया के स्वागत के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताज सिंह उनसे मिलने सीएम हाउस पहुंचे थे। जहां उनके घर वापसी का खाका मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और सिंधिया के साथ हुई बैठक में तय हो गया था। जिसके बाद अब उनकी घर वापसी हो गई हैं। 

बता दे कि पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज सरताज सिंह ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस का दमान थामा था। साथ ही कांग्रेस के कांग्रेस के टिकट पर होशंगाबाद से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा नेता सीतासरण शर्मा के खिलाफ चुनाव लड़े थे। हालांकि सरताज सिंह बुरी तरह से हार गए थे। हार के बाद सरताज सिंह की कांग्रेस पार्टी में उपेक्षा होने लगी, जिसके चलते वे वापस भाजपा में आने की तैयारी कर रहे थे। 

गौरतलब है की प्रदेश में पिछले एक सालों से दलबदलने का सिलसिला थम नहीं रहा हैं। प्रदेश में लगातार जन नेता कांग्रेस से टूटते नजर आ रहे हैं। अब इस दल बदल की सियासत में पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताज सिंह का नाम भी शामिल हो गया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button