आखिरकार फिल्म "ब्रह्मास्त्र" के रिलीज़ की अटकलें हुई खत्म, करण जौहर ने किया यह बड़ा खुलासा

मुंबई / गरिमा श्रीवास्तव :- फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) की आगामी फिल्म “ब्रह्मास्त्र” के रिलीज़ की डेट बीते काफी दिनों से अटकी हुई थीं। इस पर फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी और फिल्म निर्माता करण जौहर ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि यह फिल्म 4 दिसंबर 2020 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ होगी।

 


आपको बता दें कि फिल्म की रिलीज़ डेट दो बार से टल चुकी है।
इस फिल्म के मुख्य किरदार आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, और अभिताभ बच्चन हैं। इस फिल्म का निर्माण काफी लम्बे समय से चल रहा है।
VFX राइट्स के कारण फिल्म रिलीज़ नहीं हो पा रही थी।
“ब्रह्मास्त्र” एक पौराणिक अस्त्र पर बनी हुई फिल्म है। फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से इसकी पूरी जानकारी दी है।

Exit mobile version