ओडिशा के बाद इस राज्य ने भी बढाई लॉक डाउन कि अवधि ,प्रदेश में भी बढ़ सकता है लॉक डाउन !
.jpg)
Bhopal Desk ,गौतम कुमार
ओडिशा(Odisha) के बाद पंजाब (Punjab) ने भी राज्य में लॉक डाउन(Lockdown Extended) को बढ़ा दिया है। अब यहाँ 1 मई के बाद लॉक डाउन खुलेगा। पंजाब सरकार का यह फैसला ऐसे वक़्त में आया है जब केंद्र सरकार लॉक डाउन बढाने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह(Amrinder singh) ने मंत्रिमंडल की बैठक में सर्वसम्मित से यह फैसला लिया। साथ ही इसका सख्ती से पालन कराने के निर्देश भी जारी किए।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन अभी जारी रहेगा, क्योंकि अगर इसे खोल दिया गया तो संक्रमण ज्यादा फैलेगा और इससे संकट बढ़ सकता है। लेकिन प्रदेश में कर्फ्यू लगने से एक अच्छी बात भी हुई। सूबे में नशा तस्करी की चेन टूट गई। इससे हम खुश हैं और इस दिशा में आगे काम किया जाएगा। इसके लिए एक टास्क फोर्स लगा दी गई है, जो रणनीति बना रही है।
Punjab extends lockdown/curfew in the state till May 1st pic.twitter.com/mCjw01uy4D — ANI (@ANI) April 10, 2020 “>http:// Punjab extends lockdown/curfew in the state till May 1st pic.twitter.com/mCjw01uy4D — ANI (@ANI) April 10, 2020
ओडिशा भी बढ़ा चूका है लॉक डाउन
21 दिनों के देशव्यापी लॉकडाउन खत्म होने से पहले ही ओडिशा सरकार ने कोरोना लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला किया है और ऐसा करने वाला यह देश का पहला राज्य बन गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि 17 जून तक राज्य में सभी शैक्षणिक संस्थान भी बंद रहेंगे। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से 30 अप्रैल तक ट्रेन और हवाई सेवा को शुरू नहीं करने की अपील की है। बता दें कि पीएम मोदी ने 14 अप्रैल तक लॉकडाउन का ऐलान किया
पंजाब में भी मिले हैं कई मामले
प्रदेश में कुल पॉजिटिव केसों की संख्या 131 हो गई है। नए केसों में छह मानसा, तीन जालंधर, दो-दो लुधियाना व संगरूर और एक-एक अमृतसर, मोहाली व बरनाला से हैैं। प्रदेश में अब तक 18 लोग ठीक हो चुके हैैं।
अगर मध्य प्रदेश कि बात की जाए तो यहाँ भी संक्रमितों कि संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सिर्फ इंदौर में अबतक 2 दर्ज़न लोगों कि मौत हो चुकी है और कई लोग संक्रमित हैं।भोपाल में भी संक्रमितों का आकड़ा सैकड़ा पार कर गया है । 14 जिलो में total लॉक डाउन चल रहा है। इन हालातों को देखते हुए यह तय माना जाना चाहिए कि यहाँ भी lockdown कि अवधि बढाई जाएगी।




