लाखों लोगों को हर दिन खाना खिलाने का दिल्ली सरकार का दावा हुआ फेल, इनकी हालात देखकर आप सब रह जाएंगे दंग

नई दिल्ली / गरिमा श्रीवास्तव:- एक तरफ दिल्ली सरकार लगातार यह दावा कर रही है कि वह इस लोक डाउन के दौरान किसी भी मजदूरों को या फिर किसी भी गरीबों को किसी भी प्रकार की मुश्किलों का सामना नहीं होने देंगे. तो वहीं इसी बीच यमुना किनारे ब्रिज के नीचे रहने वाले इन प्रवासी मजदूरों की स्थिति बेहद दयनीय नज़र आई. 

  देख कर ऐसा लग रहा है मानो दिल्ली सरकार के सारे दावे फेल हो गए हैं. देश की राजधानी दिल्ली में लाखों प्रवासी मजदूर निवास करते हैं. सैकड़ों प्रवासी मजदूर यमुना किनारे एक ब्रिज के नीचे रह रहे हैं. पूरे दिन भर में उन्हें एक वक्त का खाना नसीब होता है. और वह भी बगल के गुरुद्वारे से. 

 यहां तो ना सरकार पहुंच रही है, न ही सरकार के तलवे चाटने वाले लोग. दिल्ली सरकार ने दावा किया था कि वह लाखों लोगों को हर दिल खाना खिलाएगी और सभी लोगों का ध्यान रखें कि कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे. पर इन प्रवासी मजदूरों को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे दिल्ली बिन सरकार के है. 

Exit mobile version