ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

शिवराज सरकार की योजनाओं ने दिया कांग्रेस को बड़ा झटका, सीएम बोले- ये तो बस अंगड़ाई है…

भोपाल। इस साल के अंत में मध्यप्रदेश में विधनसभा के चुनाव होने हैं। देश के सभी राज्यों में विधानसभा सीटों के हिसाब से सबसे बड़ा राज्य मध्य प्रदेश है, जहां कुल 230 सीटें हैं। इस लिहाज से मध्य प्रदेश चुनाव बेहद की महत्वपूर्ण है। मध्य प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 6 जनवरी 2024 को खत्म हो रहा है, ऐसे में नवंबर-दिसंबर में यहां विधानसभा चुनाव हो सकता है।

ऐसे में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहें है, बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बांधे रखना एक चुनौती हैं। इसके साथ ही प्रदेश की जनता के बीच अपने-अपने दावों को मजबूत करने के लिए दोनों ही दलों की ओर से अभी से ही वादों और लोकलुभावन योजनाओं की बौछार की जाने लगी है।

फिलहाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने योजनाओं को लेकर एक और बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि लाडली बहना योजना केवल एक हजार रुपये प्रति माह पर ही नहीं रुकेगी, बल्कि इसे धीरे-धीरे 3 हजार रुपये प्रति महीने तक लाया जाएगा. हालांकि, इसके लिए बहनों को थोड़ा इंतजार जरूर करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री की इस घोषणा ने कांग्रेस को बड़ा झटका दे दिया है।अब कांग्रेस की नारी सम्मान योजना इसके आगे फिकी नज़र आ रही है।

मध्य प्रदेश की सबसे महत्वाकांक्षी लाडली बहना योजना को अमलीजामा पहना दिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहनों को एक और बड़ा संदेश देते हुए कहा है कि ‘अभी तो यह अंगड़ाई है’, आगे इस योजना में और भी काम होगा। इस योजना के जरिए बहनों को आगे 1250 रुपये प्रतिमाह भी मिलेंगे। उसके बाद 1500 रुपये और फिर 2000 रुपये दिए जाएंगे। इतना ही नहीं, धीरे-धीरे ये योजना 3 हजार रुपये तक पहुंचेगी। इसके लिए बजट में अलग से राशि का एलान भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की नारी सम्मान योजना पर पलटवार किया है। माना जा रहा है कि अब कांग्रेस नए सिरे से नारी सम्मान योजना को लेकर बड़ी घोषणा कर सकती है। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के मुताबिक शिवराज सरकार ने नारी सम्मान योजना से घबराकर यह ऐलान किया है। लोग अब मुख्यमंत्री की घोषणा को गंभीरता से नहीं लेते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम शिवराज को घोषणा की मशीन ऐसे ही नहीं कहा है, इसका उदाहरण भी लोग प्रत्यक्ष रुप से देख रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नारी सम्मान योजना के जरिए महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह दिए जाने का ऐलान किया था। इसी योजना के जवाब में सीएम शिवराज ने योजना को ₹3000 प्रति माह तक ले जाने का वादा कर लिया है। इससे कांग्रेस की नारी सम्मान योजना बौनी दिखाई देने लगी है। देखते है की अब कांग्रेस भी इस योजना के जवाब में क्या बड़ी घोषणा करेगी…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button