ऑस्कर अवॉर्ड्स में 92 सालों से बरकरार है पुरुषों का दबदबा,रंगभेद की जड़े हो रही मजबूत

ऑस्कर अवॉर्ड्स में 92 सालों से बरकरार है पुरुषों का दबदबा,रंगभेद की जड़े हो रही मजबूत

अलिशा सिन्हा की रिपोर्ट

ऑस्कर अवॉर्ड्स को दुनिया का सबसे सम्मानित और बड़ा अवॉर्डस माना जाता है लेकिन इसकी परंपरा कोई बहुत आधुनिक नही है इसमें भेदभाव के जड़े बेहद गहरी है और ये भेदभाव लिंग (Gender), रंग (color), उम्र (Age) इन सब के आधार पर बखूबी की जाती है बता दें कि

कैसे हुआ ऑस्कर में भेदभाव

लिंग (GENDER)- ऑस्कर अवॉर्ड्स के 92 सालों के इतिहास को देखा जाए तो महज पांच महिलाओं को बेस्ट डायरेक्टर कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया है. सिर्फ एक महिला डायरेक्टर कैथरीन बिगेलोव ने ही 'द हर्ट लॉकर' के लिए ऑस्कर जीता है. बेस्ट डायरेक्टर कैटेगरी में इस बार फिर से सभी पुरुष ही दिख रहे हैं. ग्रेटा गेर्विंग इस साल लिटिल विमेन के लिए नॉमिनेट होने की रेस में थीं लेकिन जगह नहीं बना पाईं. साल 2018 में उन्हें बेस्ट डायरेक्टर की कैटेगरी में लेडी बर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था. इतना ही नही बीते 12 सालों से किसी भी महिला ने कोई भी स्क्रीनप्ले अवॉर्ड नहीं जीता. इस साल के बेस्ट डायरेक्टर नॉमिनीज की जानकारी देते हुए अभिनेत्री इसा रे ने अपने बयान में कहा था, सभी मर्दों को शुभकामनाएं.” क्या कारण की दुनिया की अच्छी फिल्में बनाने वाले इतने देशों में आखिर महिला डॉयरेक्टर क्यों नही आई इस रेस में…या फिर उन्हें इस रेस के लायक समझा नही गया

उम्र (AGE)-  बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर पुरुष कैटेगरी में नॉमिनेशन की औसत उम्र 71 साल है. लेकिन किसी अभिनेत्री के लिए नॉमिनेशन की औसत उम्र 40 साल है.क्या ये दुनियाभर के देशों की मानसिकता को नही दर्शाता है कि आखिरकार इतने लिंगभेद इतने बड़े मंच में करने की वजह क्या है। बता दें कि 56 साल के ब्रैड पिट सबसे युवा हैं, उनके अलावा टॉम हैंक (63) जो पेस्सी (76), अल पचीनो (79) और एंथनी होपकिंस (82) हैं.  एक रिसर्च के मुताबिक हॉलीवुड हमेशा अभिनेता के मुकाबले कम उम्र की अभिनेत्री को तरजीह देता है. क्या ये जानकार आपको कोई झटका लगा? नही न क्योंकि बॉलीवुड में भी यही हाल है. बूढ़े हो चुके अभिनेता जवान अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करते दिखते हैं.  इस बात से कोई परेशानी नहीं है लेकिन बूढ़ी अभिनेत्रियों को ये मौका नही दिया जा सकता है।

रंगभेद(APARTHEID)-साल 2019 तक सिर्फ एक ब्लैक एक्ट्रेस ने बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड जीता है, साल 2002 में हैली बैरी.एक्टिंग कैटेगरी में साल 2020 में सिंथिया एरिवो एक मात्र अभिनेत्री हैं जिन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया है और वो गोरे रंग की नहीं हैं. इस साल जिनका नॉमिनेशन हुआ है उनमें 20 में से 19 अभिनेत्रियां श्वेत हैं.  बीते 10 सालों में एक्टिंग कैटेगरी में 200 नॉमिनेशन में से सिर्फ सात ब्लैक एक्ट्रेसेज ने ऑस्कर जीता है. हाल के सालों में #OscarsSoWhite ट्रेंड रहा है.

वही जोकर को ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए सबसे ज़्यादा 11 कैटगिरी में नॉमिनेशन मिले.

'द आयरिशमैन', '1917' और 'वंस अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड'. ये वो फ़िल्में हैं जिन्हें 10 श्रेणियों में नॉमिनेट किया गया है.

Exit mobile version