सभी खबरें

CM की नाफरमानी करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, तैयार हो रही है कुंडली, फैसला जल्द

भोपाल : मध्यप्रदेश में कुछ दिनों के अंदर अधिकारी कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है। दरअसल, कुछ दिन पहले दिल्ली में हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश के नाफरमान अफसरों पर चर्चा की गई है।

वहीं, सीएम शिवराज ने भी मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को निर्देश दिए है की नाकारा और नाफरमान अफसरों की कुंडली तैयार की जाए।

इधर, राष्ट्रीय कार्यवाहक अरुण कुमार और संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने कुछ अधिकारियों के नाम का भी उल्लेख किया है।

सीएम शिवराज ने स्पष्ट निर्देश दिया है की उनकी बात को न सुनने वाले कर्मचारियों-अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

इतना ही नहीं वर्तमान में कई ऐसे विभाग हैं, जिनके प्रमुख सचिव और विभागाध्यक्ष मंत्रियों के पत्र का जवाब तक नहीं दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव ने ऐसे मंत्रियों और प्रमुख सचिव के बीच चल रहे विवाद के कई मुद्दे पर प्रकाश डाला है। जिसके बाद माना जा रहा है कि जल्दी बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button