खोजें

Corona Latest Update:- कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 19984, जानिए कितने की हुई मौत

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

लगातार बढ़ रहा है कोरोनावायरस मरीजों का आंकड़ा

Bhopal Desk:Garima Srivastav

 देश में लगातार कोरोनावायरस मरीजों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है हेल्थ मिनिस्ट्री ऑफ इंडिया के अनुसार संक्रमितों  की संख्या 19984 हो गई है. बहुत जल्दी है यह संख्या 20000 पार करने वाली है. 

 इनमें से 15774 केसेस एक्टिव हैं. वही 3870 लोगों को ठीक भी किया जा चुका है. और कोरोनावायरस से 640 लोगों की मौत भी हो चुकी है. 

 देश में लगातार यह बढ़ता आंकड़ा चिंता का विषय बना हुआ है. लोगों से लगातार कहा जा रहा है कि सभी सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें. 

 वही कोरोनावायरस की वैक्सीन को लेकर कल आईसीएमआर द्वारा जानकारी मिली की 70 में से 5 वैक्सीन Human Trial Phase में हैं. यानी अब इन वैक्सीन का मानव परीक्षण किया जाएगा. 

 आपको बता दें कि देश की अलग-अलग कंपनियां लगातार कोरोनावायरस की वैक्सीन बनाने में जुटी हुई है. 

Exit mobile version