कभी राहुल गांधी के साथ सगाई को लेकर सुर्खियों में आई थी ये विधायक, अब इनसे शादी करने को है तैयार
- कांग्रेस की युवा विधायक अदिति सिंह करने जा रहीं है शादी
- राहुल गांधी के साथ अदिति सिंह की सगाई को लेकर उड़ी थी अफवाह
- इस बार नहीं है कोई अफवाह, है हक़ीक़त
उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश की सबसे युवा विधायक अदिति सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ये वहीं अदिति सिंह है जिनकी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ सगाई की अफवाह फैली थी। लेकिन इस बार जो खबर सामने आई है वो अफवाह नहीं हकीकत हैं। कांग्रेस विधायक अदिति सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहीं हैं।
बताया जा रहा है कि उनका विवाह पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी से तय हुआ हैं। अंगद और अदिति वर्ष 2017 में विधायक बने और दोनों राजनीतिक परिवार से आते हैं। वहीं, अगंद सिंह ने शादी की बात को स्वीकार किया हैं।
अंगद और अदिति का विवाह 21 नवंबर को दिल्ली में होगा। जबकि शादी का रिसेप्शन भी दिल्ली में ही 23 नवंबर को रखा गया हैं। खबरों की मानें तो इस रिसेप्शन में कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं को बुलाया गया हैं। जानकारी के अनुसार कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत पूरा परिवार इस शादी में शामिल हो सकता हैं।
वहीं, इस से पहले जब अदिति सिंह की राहुल गांधी के साथ सगाई की खबरे सामने आई थी, तब उन्होंने इन सभी खबरों को खंडन किया था। और राहुल गांधी को अपना भाई बताया था। अदिति सिंह ने कहा था कि राहुल उनके भाई जैसे हैं, वे उनको राखी बांधती हैं।
गौरतलब है कि अंगद सिंह साल 2017 में शहीद भगत सिंह नगर से विधानसभा चुनाव जीते। विधायक अंगद सिंह स्वर्गीय दिलबाग सिंह के परिवार से आते हैं। वहीं अदिति सिंह उत्तर प्रदेश में सबसे युवा विधायकों में से एक हैं, उन्होंने वर्ष 2017 में 90,000 से अधिक वोटों के साथ रायबरेली सदर सीट जीती थीं।