सभी खबरें

सिहोरा: द लोकनीति खबर का असर, बंद में लाइसेंस फीस नहीं होगी माफ, शराब ठेकेदार पर लगेगा लंबा जुर्माना !! देखें video

सिहोरा: द लोकनीति खबर का असर, बंद में लाइसेंस फीस नहीं होगी माफ, शराब ठेकेदार पर लगेगा लंबा जुर्माना !!

खितौला अंग्रेजी शराब दुकान में लॉकडाउन के दौरान शटर उठाकर खुलेआम बेची जा रही थी शराब
 
द लोकनीति डेस्क जबलपुर (सिहोरा)

 लॉकडाउन के दिन रविवार को खितौला अंग्रेजी शराब दुकान की शटर उठाकर खुलेआम अवैध शराब बेचे जाने के मामले में खितौला पुलिस ने ठेकेदार के दो कर्मचारियों के खिलाफ धारा 188 का मामला दर्ज किया है, वहीं इस मामले में आबकारी विभाग ने कलेक्टर द्वारा लॉक डाउन के दौरान शराब बेचने के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। जिसके तहत लॉकडाउन के दौरान शराब दुकान बंद रहने के दौरान लाइसेंस की फीस माफ नहीं होगी साथ ही शराब दुकान के ठेकेदार पर लंबा जुर्माना कलेक्टर द्वारा लगाया जाएगा। मालूम रहे कि “द लोकनीति” ने “शासन प्रशासन की शह पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के आदेश को धता बता रहे शराब ठेकेदार” शीर्षक से खबर प्रमुखता से  चलाई थी साथ ही उसका वीडियो भी जारी किया था।
  आबकारी निरीक्षक सिहोरा जिनेंद्र जैन ने बताया कि रविवार को लॉक डाउन के दौरान खितौला स्थित अंग्रेजी शराब दुकान  की शटर खोलकर शराब बेचने के मामले में कलेक्टर के आदेश के उल्लंघन का मामला ठेकेदार राजीव जायसवाल के खिलाफ दर्ज किया है। आदेश के उल्लंघन  में संबंधित ठेकेदार को बंद के दौरान शराब दुकान की लाइसेंस फीस माफ नहीं होगी। साथ ही कलेक्टर द्वारा संबंधित के खिलाफ लंबा जुर्माना लगाया लगाया जा सकता है। 

Video देखने के लिए यहाँ नींचे click करें

https://www.facebook.com/TheLoknitiSihora/videos/606182513375309/?vh=e&extid=x4sB9ACuGzAKJgo4

 ये था पूरा मामला : रविवार लॉकडाउन में खितौला अंग्रेजी शराब दुकान के कर्मचारी दुकान का दरवाजा खोलकर शटर के नीचे से खुलेआम शराब बेच रहे थे। खुलेआम शराब बेचने की सूचना खितौला बाजार पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन मामला दर्ज करने में आनाकानी करती रही प्रशासन के उच्च अधिकारियों को भी इस संबंध में सूचना दी गई लेकिन वह भी अपनी जिम्मेदारियों से बचते नजर आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button