कांग्रेस नेताओं और जिला अध्यक्षों की तैयार कराई जा रही है लिस्ट, गिर सकती है गाज, ये है पूरा मामला 

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – कृषि कानूनों के विरोध में शामिल नहीं होने वाले कांग्रेसी नेताओं पर पार्टी कार्रवाई कर सकती हैं। सूत्रों की माने तो प्रदर्शन से गैरहाजिर रहने वाले नेताओं और जिला अध्यक्षों की लिस्ट तैयार की जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक कृषि बिलों के विरोध में हो रहे प्रदर्शन में पार्टी द्वारा जिला अध्यक्षों को राजभवन का घेराव करने के निर्देश दिए गए थे। इसके साथ ही सभी नेताओं को घेराव में शामिल होने के लिए कहा गया था। जिसके बाद जो नेता, कार्यकर्ता और जिला अध्यक्ष इस प्रदर्शन से नदारद रहे उन पर सख्त कार्रवाई की जा सकती हैं। जिसके लिस्ट पार्टी प्रमुख द्वारा तैयार करवाई जा रही हैं। 

कांग्रेस इस प्रदर्शन को सबसे बड़ा प्रदर्शन का रूप देना चाह रही थी। अब ऐसे में निर्देश के बाद भी प्रदर्शन से दूर रहने वाले कांग्रेसी नेताओं पर कार्रवाई की गाज गिर सकती हैं। कांग्रेस ने ऐलान किया है कि जब तक किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार कोई फैसला नहीं लेती है, तब तक वो अपना आंदोलन जारी रखेंगे। इससे पहले दिग्विजय सिंह सहित कई नेताओं ने लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की भी अपील की थी।

गौरतलब है की शनिवार काे राजधानी भाेपाल में किसान आंदाेलन का समर्थन करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेसियों द्वारा राजभवन का घेराव करना तय किया गया था। हालांकि, राजभव पहुंचने से पहले ही रोशनपुरा पर पुलिस ने कांग्रेसियों और किसानों को रोक लिया। भीड़ को तितर बितर करने के लिये पुलिस द्वारा वॉटर केनन और आंसू गैस के गोले छोड़े गए। वहीं, भीड़ को रोकने के लिए पुलिस द्वारा लाठीचार्ज भी किया गया, जिसमें कई नेता-कार्यकर्ताओं को चोट भी आई। 
 

Exit mobile version