सभी खबरें

MP: सीएम शिवराज का बड़ा ऐलान, पूरे प्रदेश में "द कश्मीर फाइल्स" किया गया टैक्स फ्री

MP: सीएम शिवराज का बड़ा ऐलान, पूरे प्रदेश में “द कश्मीर फाइल्स” किया गया टैक्स फ्री

 

भोपाल:- कश्मीरी पंडितों का दर्द दिखाने वाली मूवी ‘द कश्मीर फाइल्स’ (the kashmir files) कुछ ही दिनों में धूम मचा चुकी है. फ़िल्म 11 मार्च को रिलीज़ हुई.

इसी बीच फ़िल्म को मध्यप्रदेश सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है.इसके विषय को देखते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया- ‘मूवी #TheKashmirFiles 90 के दशक में कश्मीरी हिंदुओं के दर्द, पीड़ा, संघर्ष और आघात की दिल दहला देने वाली कहानी है. अधिक से अधिक लोगों को इस फिल्म को देखना चाहिए. इसलिए हमने इसे मध्य प्रदेश राज्य में कर-मुक्त करने का निर्णय लिया है.’

बताते चलें कि मध्यप्रदेश में भी बड़ी संख्या में कश्मीरी पंडित रहते हैं. ये कश्मीरी पंडित अत्याचारों के बाद कश्मीर घाटी को छोड़कर MP में आकर बसे थे. बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा भी कश्मीरी पंडितों के साथ फिल्म देखने की बात कही है. शर्मा ने कहा है कि इस फिल्म को हर व्यक्ति को देखना चाहिए, ताकि लोग यह समझ सकें कि किस तरीके से कश्मीरी पंडितों साथ अन्याय हुआ है.

फिल्म को हरियाणा में टैक्स फ्री कर दिया गया है. फिल्म में अनुपम खेर (Anupam Kher) मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty), दर्शन कुमार (Darshan Kumar), पल्लवी जोशी (Pallavi Joshi) और चिन्मय मंडलेकर (Chinmay Mandlekar ) मुख्य किरदार में हैं. यह फिल्म 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों, हिंदुओं के नरसंहार और पलायन की कहानी है.

बड़ी संख्या में लोग फ़िल्म को देखना पसंद कर रहें हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button