राजनीतिक पार्टियों की नीयत महज चोरी की, महिलाओं पर अत्याचार की इन्तेहा हो गई। 

झारखंड में 30 नवंबर को पहले चरण का चुनाव होने वाला है।जहां 13 सीटों पर एक 189 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। जिनमें सिर्फ 15 महिला प्रत्याशी है।  भाजपा और झाविमो ने एक-एक जबकि कांग्रेस और झामुमो ने 13 में से एक भी सीट पर महिला प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया है। पहले चरण में महिला प्रत्याशियों को मौका देने में जदयू सबसे अव्वल रहा है जदयू ने तीन विधानसभा सीटों पर महिला प्रत्याशी उतारा है। हम आपको यह भी बता दे की 13 विधानसभा सीटों में से 8 पर ही महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ रही है। सबसे ज्यादा भवनाथपुर सीट पर 4 महिला उम्मीदवार मैदान में उतरी है। इसके बाद छतरपुर विशुनपुर में तीन-तीन जबकि गुमला, लोहरदगा,पांकी डालटनगंज और विश्रामपुर में एक-एक महिला अपनी किस्मत आजमा रही है। इसमें छतरपुर व लोहरदगा की सीट पर त्रिकोणीय संघर्ष में 2 महिला उम्मीदवार भी शामिल है। छतरपुर सीट पर पुष्पा देवी भाजपा से राधाकृष्ण किशोर (आजसू) पार्टी से व विजय कुमार (राजद) इन लोगो के बीच कांटे की टक्कर है।तो लोहरदगा में सुखदेव भगत (भाजपा),डॉ रामेश्वर उरांव (कांग्रेस) व नीरू शांति भगत (आजसू) के बीच मुकाबला है।

भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से चार महिलाएं चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रही है। चुनाव में तीन महिलाएं राजनीतिक दल से एवं एक निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरी हैं।जहां जदयू ने महिला नेत्रीत्व शकुंतला जायसवाल पर भरोसा जताते हुए भवनाथपुर विधानसभा से अपना उम्मीदवार बनाया है।वहीं बहुजन समाज पार्टी ने पिछले चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे बसपा प्रत्याशी ताहिर अंसारी की पत्नी सोगरा बीबी को अपना उम्मीदवार बनाया है। लोजपा ने भी गढ़वा जिला परिषद उपाध्यक्ष रेखा चौबे को अपना प्रत्याशी बनाया है। वही हुसैनाबाद की रहने वाली प्रियंका देवी भी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना भाग्य आजमा रही हैं। प्रियंका देवी के पति मनीष कुमार भी सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। कुल मिलाकर चार महिलाएं चुनाव मैदान में है।

पहले चरण के चुनाव में भाजपा और झाविमो ने सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारा है। गठबंधन के तहत कांग्रेस के छह, झामुमो और राजद के 3 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। 2014 में 13 सीटों में भाजपा ने 6, झाविमो 2 ,झामुमो और कांग्रेस ने 1 सीटें जीती थी। इस चुनाव में 9 सीटों पर गढ़वा ,डालटनगंज,विश्रामपुर,पांकी, लातेहार मनिका, गुमला, बिशुनपुर व चतरा में सीधा मुकाबला होगा।वही 3 सीटों भवनाथपुर छतरपुर लोहरदगा त्रिकोणी और एक कि चतुष्कोणीय संघर्ष के पूरे आसार है।

Exit mobile version