जबलपुर के कुख्यात बदमाश बबलू पंडा की गोली मारकर की हत्या।

By: priyank kesharwani

जबलपुर:- कुख्यात बदमाश हिस्ट्रीशीटर बबलू पंडा की  गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने बबलू पंडा को गोली मारने के बाद धारदार हथियार से गले पर कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। शुरुआती जांच में लग रहा है कि बबलू पंडा को लगभग 4 गोलियां लगी है आरोपियों और बबलू पंडा गैंग में लगभग 30 से 35 राउंड गोलियां चली हैं। विवाद के दौरान आरोपी पक्ष के भी एक व्यक्ति के घायल होने की बात कही जा रही है। देर रात घटनास्थल पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

बीजाडांडी टीआई राजेंद्र बर्मन के मुताबिक यह वारदात  उदयपुरा स्थित दशमेश ढाबा में हुई हत्या करने वालों में बरेला जबलपुर निवासी राेहित सोनकर और उसके साथियों का नाम सामने आया है। हमला उस समय हुआ जब बबलू  अपने गुर्गों के साथ ढाबे में पहुंचा था।

पुलिस ने ब्योहारबाग जबलपुर निवासी आकाश सोनकर सहित दो लाेगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी भी घायल हैं। साथ ही मंडला पुलिस दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बबलू पंडा बीजाडांडी क्षेत्र के उदयपुरा जंगल में पिछले डेढ़ साल से जुआ खिला रहा था। उसके फड़ में जुआ खेलने नरसिंहपुर, मंडला सिवनी जबलपुर, उमरिया से जुआरी पहुंचते थे।
जबलपुर के बिलहरी निवासी बबलू पंडा गोराबाजार थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश था। उसके ऊपर जबलपुर में कुल 29 अपराध हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण कर हत्या, फिरौती, अवैध वसूली, जुआ, लूट आदि के दर्ज थे। बबलू पंडा के खिलाफ जबलपुर के अलावा सागर में भी आधा दर्जन प्रकरण दर्ज हैं। बबलू पंडा  ने  11 जून 2021 को गोराबाजार में आखिरी हाजिरी दी थी। जबलपुर में 2018 के बाद उसके खिलाफ कोई प्रकरण दर्ज नहीं हुआ था।

फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है साथ ही हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों के बारे में पूछताछ जारी है पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

Exit mobile version