सभी खबरें

कपिल शर्मा शो के अपकमिंग वीकेंड में नज़र आएगी टोक्यो ओलंपिक में झंडे गाड़ने वाली हॉकी टीम 

टीवी का मशहूर कॉमेडी रिएलिटी शो यानी 'द कपिल शर्मा शो' लंबे समय बाद दर्शकों के लिए लौट आया है।  अब शो में कुछ ऐसे लोग शिरकत करने वाले हैं जिन्होंने पूरे देश का नाम रोशन किया है।दरअसल, द कपिल शर्मा शो के अपकमिंग वीकेंड पर शानदार हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह समेत टोक्यो ओलंपिक में झंडे गाड़ने वाली भारतीय हॉकी टीम पहुंचने वाली है। जी हां इस हफ्ते इंडिया की पुरुष हॉकी टीम और महिला हॉकी टीम दोनों ही शो में नजर आएंगी। इस बात की जानकारी शो की जज अर्चना पूरन सिंह के इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए मिली है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें इस खास एपिसोड की शूटिंग होती नजर आ रही है। 
खुद कपिल शर्मा ने भी खिलाड़ियों के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है। बताते चलें कि भारतीय हॉकी टीम के साथ शो के सभी कलाकार खूब मस्ती करते नजर आएंगे। वहीं खिलाड़ियों की टीम भी अपने टोक्यो ओलंपिक के अनुभव और अपने खेल से जुड़े किस्सों को दर्शकों के साथ शेयर करेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि टोक्यो ओलंपिक की टीम रविवार यानी 29 अगस्त को शो में पहुंचेगी। वही शनिवार का दिन भी शो के फैंस के लिए बेहद खास होने वाला है, जब शो में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा की जोड़ी नजर आएगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button