खोजें

MP में बढ़ा Black Fungus का कहर, एक्टिव केस की संख्या 1500 के पार, भोपाल में बच्चों पर मंडराया खतरा

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

MP में बढ़ा Black Fungus का कहर, एक्टिव केस की संख्या 1500 के पार, भोपाल में बच्चों पर मंडराया खतरा

मध्यप्रदेश/भोपाल : प्रदेश में कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस तेज़ी के साथ पैर पसारने लगाहैं। इस बीमारी के अब तक 1787 मरीज सामने आ चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या 1510 के पार हो चुकी हैं।

जानकारी के अनुसार, भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में भी ब्लैक फंगस के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ब्लैक फंगस से निपटने के लिए सरकार इंजेक्शन और दवाओं का इंतजाम कर रही हैं।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल शहर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल (हमीदिया अस्पताल) में ब्लैक फंगस मरीजों की संख्या 125 हो गई हैं। बाकी मरीजों का इलाज शहर के दूसरे सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में चल रहा हैं। 

इतना ही नहीं इस ब्लैक फंगस का खतरा अब बच्चों में बढ़ रहा हैं। जानकारी के अनुसार भोपाल में एक 3 साल की बच्ची को ब्लैक फंगस हुआ हैं। इसके साथ ही 18 साल से कम उम्र के कई बच्चे इस बीमारी की चपेट में आए हैं। 3 साल की बच्ची का इलाज हमीदिया अस्पताल में चल रहा हैं। बुधवार को बच्ची का ऑपरेशन किया गया। इसके बाद डॉक्टर उसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

बता दे कि शनिवार को भी राजधानी भोपाल में ब्लैक फंगस के 19 नए मरीज मिले। वहीं, 202 मरीज ठीक हुए हैं।

Exit mobile version