बिजली-कोयला संकट से निपटने के लिए सरकार के पास कोई प्लान नहीं, ये सब है भ्रष्टाचार का नतीजा : कमलनाथ

भोपाल : इस समय देशभर में भीषण गर्मी के बीच कोयले का भारी संकट देखा जा रहा हैं। देशभर में गहराए इस संकट को लेकर विपक्ष सत्ताधरी दल को घेरा हुआ है।
इसी बीच इस मुद्दे को लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश की शिवराज सरकार को अपने निशाने पर लेते हुए बड़ा हमला बोला।
कमलनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा से ही कोयले संकट, बिजली संकट से इंकार करती रही है। इस संकट से निपटने को लेकर भाजपा सरकार ने कोई प्लानिंग नहीं की। जिस प्रकार इन्होंने कोरोना से निपटने की कोई प्लानिंग नहीं की थी। ऐसे ही इन्होंने बिजली संकट-कोयला संकट से निपटने की कोई प्लानिंग नहीं की।
उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन महीने से यह संकट दिख रहा था। यह कोई अचानक से बाढ़ या भूकंप नहीं आया है।शिवराज सरकार में कोई सौदा नहीं हो पा रहा, बगैर भ्रष्टाचार, बगैर कमीशन दिये, भाजपा सरकार बिजली संकट और कोयला संकट को मजाक में ले रही थी। यह स्थिति आज उत्पन्न नहीं हुई है।
कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की आज पूरा प्रदेश बिजली व कोयला संकट से परेशान चल रहा है। बिजली संकट से आज किसान परेशान है, व्यापारी परेशान है, छात्र परेशान हैं। यह सब पिछले दो वर्ष के भ्रष्टाचार का नतीजा है।



