अजब गजब कामों को लेकर चर्चित ऊर्जा मंत्री ने गंदगी दिखने पर की नाले कि सफाई। 

मध्यप्रदेश/अशोकनगर :- अपने अजीबों गरीब कारनामों से चर्चित मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्दुमन सिंह तोमर एक बार फिर चर्चाओं में आ गए है.इस बार वह एक नाले की सफाई करते हुए दिखाई दे रहे है। दरअसल मंत्री जी बुधवार को अशोकनगर दौरे पर थे इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट के उत्सव की समीक्षा की। इसके बाद राशन दुकानों का जायजा लिया। फिर विदिशा रोड से गुजरते समय उनको नाले में जैसे ही गन्दगी दिखी तो भड़क उठे। 

तोमर ने तुरंत ही नगरपालिका CMO को बुलवाया पहले तो उनका स्वागत कर माला पहनाई इसके बाद फटकार लगाते हुए कहा कि अगली बार ऐंसा हुआ तो बर्दाश्त नहीं करूँगा। इसके बाद मंत्री जी खुद ही फावड़ा लेकर नाले की सफाई करने लगे। बता दें कि इससे पहले भी ऊर्जा मंत्री बिजली के खम्बे पर चढ़े,बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले लोगो के चलान भी दिए। मंत्री जी अक्सर ऐंसे ही अपने कारनामों के लेकर चर्चा में बने रहते है। 

Exit mobile version