खोजें

अब बड़े साहब तो सबको एडजस्ट करके चलते है, लेकिन आपको और हमको ऐसा करने की जरूरत नहीं – लक्ष्मण सिंह 

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

अब बड़े साहब तो सबको एडजस्ट करके चलते है, लेकिन आपको और हमको ऐसा करने की जरूरत नहीं - लक्ष्मण सिंह 

मध्यप्रदेश/राजगढ़ – इन दिनों पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह लगातार प्रदेश में चर्चा का विषय बने हुए हैं। अब उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए शुरू किए गए धन संग्रह अभियान को लेकर भाजपा की मंशा पर ही सवाल उठाए हैं। साथ ही अपने बड़े भाई दिग्विजय सिंह द्वारा गए चंदे को लेकर भी उन्होंने बयान दिया।    

लक्ष्मण सिंह ने दिग्विजय सिंह द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए दिए गए चंदे को लेकर कहा- ''राम जी के नाम पर बड़े साहब ने भी 1,11,111 रुपए का चंदा दे दिया। अब बड़े साहब तो सबको एडजस्ट करके चलने वाले हैं। लेकिन आपको और हमको एडजस्ट करने की जरूरत नहीं है। ''ये आपसे चंदा लेंगे और अभी पंचायत, नगर पालिका चुनाव आ रहे हैं, आप के खिलाफ खर्च करेंगे। सावधान रहना कांग्रेस पार्टी के साथियों, उनके जाल में मत फंसना। अगर चंदा देना भी है तो अयोध्या जाकर देंगे, चंदा भगवान राम के चरणों में अर्पण करेंगे। लेकिन इन चोट्टों को चंदा नहीं देना हैं। 

लक्ष्मण सिंह ने आगे कहा- मेरे पास भी फोन आया था कि चंदा दीजिए।मैंने कहा मैं चंदा दूंगा, लेकिन तुम्हें नहीं दूंगा। मैं अयोध्या जब जाऊंगा दर्शन करने राम जी के चरणों में जो भी चंदा देना होगा देकर आऊंगा। लेकिन तुम चोट्टों के हाथ में एक कौड़ी नहीं देने वाला और आप भी मत देना इन चोट्टों को। 

गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह शनिवार को राजगढ़ के ब्यावरा में कांग्रेस पार्टी द्वारा किसानों के समर्थन में धरना देने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने मंच से कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए कहा ये बातें कहीं। 

Exit mobile version