सभी खबरें

हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था के लिए सभी को साथ लेकर चलने की जरुरत है- राहुल गांधी  

हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था के लिए सभी को साथ लेकर चलने की जरुरत है- राहुल गांधी  

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार से शुरू हुए राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शिरकत करने के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने बिना किसी का नाम लिए केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि बिना सबको लिए हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था को नहीं चलाया जा सकता है। भाई से भाई को लड़ाकर देश को फायदा नहीं है। सबको साथ लेकर ही चलना होगा। उन्होंने केंद्र में कांग्रेस की सरकार नहीं होने को लेकर इशारों ही इशारों में कहा कि जब इस देश की आवाज लोकसभा, विधानसभा मे नहीं सुनाई देगी, कितना भी जोर लगा लो व्यवस्था बदल नही पाएगी।

साइंस कॉलेज मैदान में शुरू हुए तीन दिवसीय नृत्य महोत्सव में राहुल गांधी ने कहा कि देश की हालत, किसानों की समस्या, आत्महत्या, अर्थव्यवस्था की हालत, बेरोजगारी की हालत आप जानते हो, दोहराने की जरूरत नहीं है। छत्तीसगढ़ की सरकार आपके साथ मिलकर काम कर रही है। जो पहले यहां हिंसा हुआ करती थी, उसमें कमी आई है। यह सरकार लोगों की आवाज सुनती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button