सेनेटाइजेशन कराने के लिए जिला और निगम प्रशासन हुआ मुस्तैद

 

जबलपुर– कोरोना संक्रमण की रोकथाम की दिशा में नगर निगम द्वारा व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। निगमायुक्त श्री अनूप कुमार सिंह द्वारा गठित 21 टीमों के द्वारा शहर के सभी 15 संभागों में सतत रूप से सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। नगर निगम के कर्मचारियों की टीमें सैनिटाइजेशन के कार्यों के साथ ही फागिंग एवं दवा का छिड़काव भी कर रही हैं। संभागायुक्त एवं निगम प्रशासक श्री महेशचंद्र चौधरी एवं कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर निगमायुक्त श्री अनूप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में  शहर में सैनिटाइजेशन का व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। निगमायुक्त श्री अनूप कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमितों एवं होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों के घरों पर और उसके आसपास के क्षेत्रों में विशेष रुप से सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है, इसके अतिरिक्त सैनिटाइजेशन के कार्यों के लिए आकस्मिक निरीक्षण के लिए सभी संभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। जबलपुर शहर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए निगमायुक्त श्री अनूप कुमार सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों को सम्मिलित कर 21 टीमों का गठन किया है जिनके द्वारा नियमित रूप से शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों, रहवासी क्षेत्रों, कॉलोनियों एवं मलिन बस्तियों में प्रतिदिन सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है। निगमायुक्त श्री अनूप कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से दवा छिड़काव में 89 कर्मचारी, 21 टीमें लगी हैं जो 79 वार्डों में 79 हैंड स्प्रे, 79 मिनी फॉगिंग मशीन,16 पावर स्प्रे मशीन एवं 4 बड़ी फॉगिंग मशीनों के माध्यम से प्रतिदिन सैनिटाइजेशन का व्यापक कार्य कराया जा रहा है, इसके अंतर्गत शासकीय, अशासकीय कार्यालयों की इमारतों, अस्पतालों के अंदर एवं परिसरों, रहवासी क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों, सड़कों, सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के अलावा मलिन बस्तियों में बड़े पैमाने पर सोडियम हाइपोक्लोराइट के माध्यम से सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी टीमों को प्रातः ही अलग-अलग क्षेत्रों का आवंटन किया जाता है और इस कार्य के पर्यवेक्षण के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभार दिए गए हैं, जिनके द्वारा आकस्मिक रूप से सैनिटाइजेशन एवं दवा छिड़काव संबंधी कार्यों का आकस्मिक रूप से निरीक्षण कर प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाता है।

Exit mobile version