इंदौर में हुई दिन-दहाड़े भारी लूटपाट, आरोपी गिरफ्तार

इंदौर- कहा जाता है ना कि सावधानी हटी दुर्घटना घटी। 10 दिसम्बर मंगलवार को पुलिस थाना अन्नपूर्णा क्षेत्र मे 201 एवं 202 मंगलमूर्ति अपार्टमेंट 37 सरस्वती नगर इंदौर में दिनांक 27.11.19 को श्री दिलीप गुप्ता जो कि कैलाशचंद गुप्ता के पुत्र हैं किसी काम से परिवार के साथ घर पर ताला लगाकर बाहर गए थे। तभी करीब 14.30 से 15.40 बजे किन्ही अज्ञात बदमाशो ने घरो के ताले तोड़कर, चोरी करके मौके से फरार हो गए। 
चोरी की गयी चीजें : 

और साथ ही श्रीमती स्मिता जो कि योगेश क्षीरव् सागर की पत्नी हैं। योगेश की उम्र 50 साल निवासी  202 मंगलमूर्ति अपार्टमेंट 37 सरस्वती नगर इंदौर से है जहाँ पर चोरी हुई।  

पूछताछ के दौरान फरियादिया स्मिता द्वारा यह भी बताया गया कि जब वह बाहर से घर आई तब एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार से 3 लोग जाते दिखे थे।  
पुलिस ने बहुत ही जल्द एक आरोपी को अपने दबोचे में ले लिया। आरोपी कैलाश द्वारा बताया कि डोंडाईचा जिला धुले महाराष्ट्र के रहने वाले अंकलेश सोनार द्वारा उन्हे चोरी करने के लिये एडवांस खर्चा दिया गया था तथा उसे पता था कि हम कहां चोरी करने वाले है, और बोला था कि जब तुम माल लेकर आओगे तो सब को हिस्सा बाट दूंगा। इस प्रकार उक्त तीनो आरोपियों से प्रकरण में चोरी गया सोने चांदी के जेवर कुल वजनी करीबन 450 ग्राम कीमती करीबन 15 लाख रूपये का बरामंद किया गया । प्रकरण में आरोपियो के अन्य तीन फरार शुदा आरोपियो की पुछताछ कर जानकारी एकत्र की गई है जिनकी तलाश की जा रही है । 

Exit mobile version