सभी खबरें

"दुनिया में देश की बदनामी होती है"

“दुनिया में देश की बदनामी होती है”

  • मोदी की सुरक्षा पर उठे सवाल 
  • कमलनाथ बोले SPG है जिम्मेदार
  • जांच जारी है,सारे तथ्य सामने आएंगे

भोपाल/पीयूष परमार-पंजाब के फिरोजपुर के हुसैनीवाला में पीएम मोदी की रैली रद्द होने के बाद पूरे देश भर में राजनीति गर्म हो चुकी है इसी मसले पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक की जिम्मेदार एसपीजी है क्योंकि एसपीजी की जिम्मेदारी है कि पीएम का जहां भी दौरा होता है उस दौरे से पहले पीएम की सुरक्षा से जुड़े सभी मसलों पर वो ध्यान देती है और बड़ी बात ये है कि चाहे PM की सुरक्षा हो या कोई और की सुरक्षा ये बहुत महत्वपूर्ण है. PM की रक्षा न हो पाए इससे विश्व मे बदनामी होती है.

नारे लगाने वाले PM के पास पहुँचे

कल जब PM मोदी का काफिला हाईवे पर खड़ा था तब उस वक्त PM मोदी के जयकारे लगाने वाले PM के पास पहुंच गए थे इस मामले पर कमलनाथ बोले कि ऐसे नारे लगाने वाले PM के पास कैसे पहुँचे इस बात की जांच हो रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button