
ग्वालियर : शुक्रवार को ग्वालियर पहुंचे सिंधिया समर्थक नेता एवं प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया ने एक बड़ा बयान देकर प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए दावा किया कि पिछले 2019 लोकसभा चुनावों में ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराने की साजिश कमलनाथ ने अपने ऑफिस में रची थी।
ओपीएस भदौरिया ने कहा कि कमलनाथ नहीं चाहते थे कि सिंधिया जैस लोकप्रिय व्यक्ति चुनाव जीते। मख्यमंत्री भवन से अन्य प्रदेशों के नेताओं को बुलाया गया और ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराया गया।
वहीं, शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविन्द सिंह भी ग्वालियर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया कभी चुनौती नहीं रहे, जो अपने ही चेले से हार जाये वो हमारे लिए क्या चुनौती होगा?
पूर्व मंत्री गोविंद सिंह के इस बयान पर राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया ने कहा कि डॉ गोविन्द सिंह, सिंधिया के लिए कह रहे हैं अरे उनके लिए तो मैं ही काफी हूँ। मंत्री ओपीएस भदौरिया ने कहा कि अभी तक कांग्रेस सिंधिया जी से डरी हुई थी लेकिन अब वो भयभीत और घबराहट में है।