खोजें

पूरे हिंदुस्तान में डाल दो भाजपा ने अटल जी को भुला दिया, पुण्यतिथि पर कोई घर नहीं आया : भतीजी कांति मिश्रा का छलका दर्द

प्रकाशित:
अपडेट:
लेखक: Editor_Lokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

ग्वालियर : मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की पुण्यतिथि थी, लेकिन उनकी पुण्यतिथि पर कोई भाजपा नेता पुष्पांजलि अर्पित करने उनके निवास नहीं पहुंचा। जिससे उनकी भतीजी कांति मिश्रा बेहद दुःखी नज़र आई।

बता दे कि ग्वालियर के शिंदे की छावनी कमल सिंह के बाग में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का पैतृक निवास है। मंगलवार को उनकी पुण्यतिथि थी। इस दिन सामान्य तौर पर सुबह के समय भाजपा के तमाम बड़े नेता पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचते है लेकिन इस बार बड़ा नेता तो दूर भाजपा का कोई लोकल नेता तक नहीं पहुंचा। यहां तक कि पार्षद भी नहीं पहुंचे।

वहीं, सुबह जब मीडिया कवरेज के लिहाज से पहुंची तो मालूम चला कि यहां कोई नहीं पहुंचा है। जिसके बाद मीडिया ने उनकी भतीजी कांति मिश्रा से बातचीत की। इसपर कांति मिश्रा का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने कहा कि हमारे घर में सन्नाटा पसरा है, कोई नहीं आया।

कांति मिश्रा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जो लोग अटल जी नाम पर वोट मांगते हैं, आज जिन अटल जी के कारण भाजपा इतनी बड़ी पार्टी बन गई उसी पार्टी के लोगों ने उन्हें भुला दिया। नाराजी भरे अंदाज में उन्होंने एक फोन लगाया और किसी से फोन पर कहा अब ये यूट्यूब पर पूरे हिंदुस्तान में डाल दो कि आज ग्वालियर में अटल जी की पुण्यतिथि है और पार्षद या कोई लोकल नेता नहीं आया। नरेंद्र तोमर से लेकर नरेंद्र…. सबको डाल दो, सब देखेंगे उसे।

इस लेख में उद्धृत X पोस्ट

“ जो स्व. अटल जी के नाम पर वोट लेते है और आज आये नहीं , उनके लिये बस शेम-शेम “ –

श्रीमती कांति मिश्रा जी ( अटल जी की भतीजी ) pic.twitter.com/Ndhc03caeM

— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) August 16, 2022

मूल पोस्ट का लिंक

इधर, कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष नरेंद्र सलूजा ने भी कांति मिश्रा के इसे को अपने ट्विटर एकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा – स्व.अटल जी को भाजपा ने भुला दिया। कांग्रेस नेता ने कांति मिश्रा के मीडिया को दिए गए बाइट भी शेयर किये हैं जिसमें उन्होंने कहा है कि “ जो स्व. अटल जी के नाम पर वोट लेते है और आज आये नहीं , उनके लिये बस शेम-शेम।

Exit mobile version