खोजें

ग्वालियर : कांग्रेस विधायक बोले, मैंने अपने जीवन में बिजली की इतनी बुरी हालत नहीं देखी, मंत्री जी बोले, कोई संकट नहीं

प्रकाशित:
लेखक: Editor_Lokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

615763460

ग्वालियर : मध्यप्रदेश में बिजली की आज जो हालत है उसे देखकर ये दावे के साथ कहा जा सकता है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में भाजपा की बिजली गुल होने वाली है। ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने ये बात कही।

विधायक प्रवीण पाठक ने मध्य प्रदेश सरकार पर बिजली जैसी बुनियादी जरुरत की बदहाली को लेकर जमकर निशाना साधा।

प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के गृह नगर ग्वालियर में बिजली की बदहाली पर तंज कसते हुए कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने कहा कि अब उनमें जितनी ऊर्जा है वो उतनी ही खर्च कर सकते हैं, इसीलिए वे केवल अपनी ही विधानसभा तकसीमित रहते हैं।

उन्होंने कहा कि मैंने अपने जीवन में बिजली की इतनी बुरी हालत नहीं देखी, बिजली मिल नहीं रही लेकिन बड़े बड़े बिल दिए जा रहे हैं, जो बिल नहीं दे पा रहे उनकी या तो भैंसे खोली जा रही हैं या किसी और तरीके से पैसा वसूला जाता है।

वहीं, कांग्रेस विधायक के आरोप पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भी जमकर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मप्र में कोई संकट नहीं है। तुलनात्मक रूप से देखेंगे तो बिजली की स्थिति पहले से बहुत बेहतर है , ट्रिपिंग कम हुई है, सप्लाई बढ़ी है। कांग्रेस मुद्दाविहीन है इसलिए वे इस तरह की बातें करती है।

Exit mobile version