सभी खबरें
MP/ Satna – मृतक के परिवार को कंपनी ने दिया 20 लाख का मुआवजा

मृतक के परिवार को कंपनी ने दिया 20 लाख का मुआवजा
मैहर से सैफी खान की रिपोर्ट
मध्यप्रदेश के मतवारा जिले में कढ़ाई पलटने से एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया जिसमें उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक राम कुमार पटेल जो अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी में रसोईए का काम कर रहे थे वही काम के दौरान कढ़ाई पलटने के दौरान बुरी तरह झुलस गया उन्हे उपचार के लिए जबलपुर अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार की आर्थिक हालाल अच्छे नही है इसलिए परिवार आर्थिक मदद की गुहार लगा रहा था। मृतक राम कुमार के परिवार को कंपनी से परिवार को 20 लाख रुपये की मुआवजा राशि पत्नी को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन 50 हजार रुपये की सहायता राशि दिलवाई गई। इसमें सामाजिक सहयोग करके पुष्पेंद्र सिंह और साथीगणों ने मृतक के परिवार को न्याय दिलाने में सहयोग किया।


.jpg)

