cm हेल्पलाइन के अधिकारीयों पर कलेक्टर ने लगाईं फटकार अगर तय समय पर हल नहीं हुई शिकायत तो देना पड़ेगा जुर्माना। 

मध्यप्रदेश/भोपाल:- cm हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत का अब तुरंत होगा निवारण राजधानी में सीएम हेल्पलाइन को लेकर लगातार शिकायत आती है कि कोई फ़ोन नहीं उठाता है,ना ही कोई कार्यवाई तय समय पर होती है। इसी सिलसिले में राजधानी भोपाल में हेल्पलाइन के समाधान को लेकर लापरवाही और अनदेखी करने वाले अफसरों को अब यह कार्यप्रणाली मेहेंगी साबित होगी कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बीते दिनों सीएम हेल्पलाइन के सम्बन्ध में जिले की समीक्षा बैठक की तो इसमें अफसरों की लापरवाही सामने आई। कई मामले में तो शिकायतों का समाधान समय पर नहीं करने और बेवजह शिकायतों को रोक कर रखने वाले अधिकारीयों पर कलेक्टर ने नाराज़गी जताई और उन्होंने फटकार लगाते अफसरों को चेतावनी दी है। 
 
कलेक्टर ने कहा कि समय सीमा में शिकायतों का निराकरण नहीं होने पर अफसरों को रोजाना 250 रूपए जुर्माना देना होगा। जितने दिन शिकायत पेंडिंग में रहेगी उतने दिन तक जुर्माना जोड़ा जाएगा। साथ ही कहा की कुछ अफसर हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों को अटेंड ही नहीं करते है। अब हर हफ्ते में पेंडिंग शिकायतों की जांच की जाएगी

Exit mobile version