कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन तहसील भवन का निरीक्षण

बंडा से अक्षय रजक की रिपोर्ट : कलेक्टर दीपक सिंह ने गुरुवार को बंडा प्रवास के दौरान 5 करोड़ 50 लाख की लागत से निर्माणाधीन तहसील कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीआईयू के ई ई विजय सिंह को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य पूर्ति गुणवत्ता ध्यान रखा जाए साथ प्रकाश एवं पेयजल का ध्यान रखा जाए। 

 

 

निर्माणाधीन तहसील कार्यालय भवन में भू-तल एवं प्रथम तल तैयार किया जा रहा हैं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर दीपक सिंह ने निर्माणाधीन भवन परिसर में कदम का पौधा लगाकर वृक्षारोपण की भी शुरुआत की।

Exit mobile version