ऑनलाइन गेम में बच्चे ने खोया मानसिक संतुलन, चारों तरफ दिख रहा पबजी

ऑनलाइन गेम में बच्चे ने खोया मानसिक संतुलन, चारों तरफ दिख रहा पबजी
- ऑनलाइन गेम खेलने से मानसिक संतुलन खो बैठा नाबालिग
सागर/निशा चौकसे:- देश में लगातार ऑनलाइन गेम्स के मामले सामने आते रहते है, अब खासकर बच्चों में ये लत देखी जा रही है जहां इन ऑनलाइन गेम्स से बच्चों कि दिमागी स्थिति दिन व दिन नाजुक होती जा रही है. ऑनलाइन गेम खेलने वाले बच्चों के परिजन सावधान हो जाएं. पबजी, फ्री फायर जैसे ऑनलाइन गेम के एक के बाद एक साइड इफैक्ट सामने आ रहे हैं. ताजा मामला मालथौन से सामने आया है, जहां एक नाबालिग लडक़े ने पबजी गेम खेलते खेलते अपना मानसिक संतुलन खो दिया है. अब बच्चे को चारों तरफ पबजी गेम ही दिखता है. ऐसे में बच्चे के परिजन चिंतित नजर आ रहे हैं और अपने बच्चे को डॉक्टरों के पास ले जा रहे हैं.
यह है पुरा मामला
जिले के मालथौन में 17 वर्षीय लडक़े का जब मानसिक संतुलन बिगड़ा तो परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए. परिजनों द्वारा बताया गया कि बालक रात रात भर मोबाइल पर गेम खेलता रहता था. उसे मोबाइल में पबजी और फ्री फायर गेम खेलने की लत लग गई थी. लंबे समय तक ऑनलाइन खेलते रहने से उनके बच्चे की तबियत बिगडऩा शुरू हो गई और देखते ही देखते उसकी हालत इतनी बिगड़ गई कि उसे घर में चारों तरफ पबजी ही दिखाई दे रहा था. घबराए परिजन बच्चे को लेकर डॉक्टरों के पास पहुंचे. बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां बालक का इलाज चल रहा है.
.jpeg)



