सीएम शिवराज का ऐलान, तीसरे चरण में मुख्यमंत्री और सभी मंत्री लगवाएंगे वैक्सीन, पर सबसे पहले क्यों नहीं? क्या वैक्सीन पर भरोसा नही? 

सीएम शिवराज का ऐलान, तीसरे चरण में मुख्यमंत्री और सभी मंत्री लगवाएंगे वैक्सीन, पर सबसे पहले क्यों नहीं? क्या वैक्सीन पर भरोसा नही? 

भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कैबिनेट बैठक में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वैक्सीनेशन के तीसरे चरण में मुख्यमंत्री यानी शिवराज सिंह चौहान और सभी मंत्री वैक्सीन लगवाएंगे… 

 वैक्सीन को लेकर लगातार मध्य प्रदेश में सियासी घमासान जारी है. 1 वालंटियर दीपक मरावी की वैक्सीन लगने के बाद मौत हो गई जिसके बाद कांग्रेस लगातार शिवराज सरकार पर निशाना साथ रही है कि आखिर क्यों इतनी लापरवाही बरती गई कि एक वालंटियर की मौत हो गई वालंटियर की मौत होने के बाद कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने पहले चरण में टीका लगाया था पर अब उन्होंने अपने हाथ खड़े कर दिए हैं… 

पहले चरण में इन्हें लगेगी वैक्सीन:- 

 सबसे पहले प्रदेश के 4.16 लाख सरकारी और प्राइवेट हेल्थ वर्कर्स को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।
दूसरे चरण में इन्हें लगेगी वैक्सीन :-

दूसरे चरण में फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर सफाई कर्मी और पुलिस कर्मियों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। पांच लाख डोज में कोविशील्ड के 4.80 लाख, जबकि कोवैक्सीन के 20 हजार डोज शामिल हैं

Exit mobile version