सभी खबरें

केंद्र सरकार कर रही है लॉक डाउन को बढ़ाने की तैयारी !अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री ने दिए यह सुझाव

नई दिल्ली/ गरिमा श्रीवास्तव:- सूत्रों केेेेे हवाले से खबर आई है की केंद्र सरकार लॉकडाउन को बढ़ाने के बारे में विचार कर सकती है. 

 केंद्र सरकार से कई राज्यों के मुख्यमंत्री और विशेषज्ञों ने लॉक डाउन को बढ़ाने की अपील की है. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने 3 जून तक लॉक डाउन को बढाने की अपील की। वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी अभी प्रदेश में पूर्ण रूप से या घोषणा नहीं की है कि 14 अप्रैल को लॉक डाउन पूरी तरीके से खुल जाएगा. 

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कैबिनेट बैठक में मंत्रियों को लॉक डाउन के बाद का एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए थे. 

 देश में कोरोनावायरस संक्रमण के 4919 मरीज हो गए हैं. लगातार देश में कोरोनावायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है. इस बीच या कहना मुश्किल है कि 14 अप्रैल को लॉक डाउन पूरी तरीके से खत्म हो जाएगा. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मंगलवार को कोरोनावायरस के 138 नए मामले सामने आए हैं. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button