उज्जैन:-बड़ा हादसा: उत्तर प्रदेश से गुजरात जा रही बस उज्जैन के पास पलटी

उज्जैन:- बड़ा हादसा: उत्तर प्रदेश से गुजरात जा रही बस उज्जैन के पास पलटी
उज्जैन :- रात 3:15 बजे के करीब उत्तर प्रदेश से गुजरात जा रही बस उज्जैन के पास पलट गई. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. यह बस उत्तर प्रदेश के इटावा से गुजरात की तरफ जा रही थी पर उज्जैन के करीब कायथा में बस पलट गई. घटनास्थल पर ही 1 यात्री की मौत हो गई और दूसरे की अस्पताल में मौत हो गई. जबकि 30 से ज्यादा यात्री जख्मी है.
इन यात्रियों में से 5 से ज्यादा यात्रियों को गंभीर चोट लगी है. उनका इलाज लगातार जारी है. सभी घायल यात्रियों को उज्जैन अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस के अनुसार बस चालक रात के समय में बारिश के कारण रोड को समझ नहीं पाया. और फिर अचानक ब्रेक लगा देने से बस पलट गई और खेत में जा गिरी. लोगों का शरीर लहूलुहान था. चारों तरफ चीख-पुकार थी. किसी के हाथ कट गए थे तो किसी के शरीर में शीशे चुभे हुए थे.




