
प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर भाई पर कट्टे से किया फायर निशाना चूकने पर मौके से हुआ फरार
- आरोपी भाई को कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर चंद घंटों में पकड़ा
- देशी 2 कट्टे, 4 कारतूस, 1 चाकू एवं 1 एक्टीवा जप्त
जबलपुर/थाना प्रभारी कोतवाली श्री अनिल गुप्ता ने बताया कि दिनांक 30-12-2020 को सुनरहाई स्थित राजपूत ज्वेलर्स की दुकान में झगडा होने की सूचना पर तत्काल नगर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस अधीक्षक कोतवाली दीपक मिश्रा की उपस्थिति में हरजिंदर सिंह उर्फ मिन्टू उम्र 47 वर्ष निवासी गोपाल विहार दमोह नाका कोतवाली ने बताया उसकी सुनरहाई सराफा बाजार मे राजपूत ज्वेलर्स के नाम से सराफा दुकान है, रोजाना की तरह वह आज अपनी दुकान पर बैठा था, उसके साथ दुकान के संतोश सोनी, विजय सोनी, दीपू सोनी थे दोपहर 3-15 बजे उसका बडा भाई सुरेन्द्र सिंह राजपूत जबरदस्ती उसकी दुकान के अंदर घुस आया और उससे मंगेला गाँव स्थित 7 एकड़ पुष्तैनी जमीन जिसमें से भाई अपना हक का हिस्सा ले चुका है, बचे हुये हिस्से को जो सिकमी में देते है उसे स्वयं सिकमी में देने का कहते हुये उससे वाद विवाद कर कहने लगा मंगेला वाली जमीन मै अपने पास रखूंगा, तुम उस जमीन को छोड दो तब उसने भाई सुरेन्द्र से कहा कि तुम अपने हिस्से की जमीन के मामले मे धोखा खा चुके हो तुम उस जमीन का पैसा ले लेना लेकिन सुरेन्द्र सिंह नहीं माना और उसके साथ गालीगलौज करते हुये अपने साथ लाये हुये दो देशी कट्टे दोनो हाथो मे निकाल लिये एवं उसे जान से मारने की नीयत से उस पर एक कट्टा तान दिया और उस पर फायर किया लेकिन कट्टे से गोली नहीं चली तब उसने दुकान मे रखे बेस बॉल के डण्डे से सुरेन्द्र सिंह के हाथ पर मारा, जिससे सुरेन्द्र के हाथ में लिया हुआ एक देशी कट्टा दुकान मे गिर गया, सुरेन्द्र सिंह हाथ में लिया हुआ दूसरा कट्टा लेकर दुकान से भाग गया, 1 लोडिड कट्टा उसकी दुकान में पड़ा हुआ है। घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया. मौके से लोडिड कट्टा जिसमें 1 कारतूस लोड है जप्त करते हुये हरजिंदर सिंह की रिपोर्ट पर धारा 307, 452, 294, भादवि, 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना मे लिया गया।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के मार्ग दर्शन में घेराबंदी करते हुये एक्टीवा से भागे सुरेन्द्र सिंह उम्र 52 वर्ष निवासी दिगम्बर जैन मंदिर के पास सुनरहाई को सरगर्मी से तलाश कर कबूतरखाना के पास घेराबंदी कर पकडा गया जो तलाशी लेने पर 1 कट्टा जिसमें 1 कारतूस लोड है एवं जेब में 2 कारतूस तथा 1 चाकू रखे मिला, जिसे मय एक्टीवा क्रमांक एमपी 20 एस.जे. 6297 के जप्त करते हुये प्रकरण विवेचना में लिया गया।
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को सरगर्मी से तलाश कर पकड़ने में उप निरीक्षक मनीष बंसोड़, सहायक उप निरीक्षक टेकचंद शर्मा, संतराम बागरी, प्रधान आरक्षक विष्णु पाण्डे, सुदेश सिंह, अरविंद, देवेन्द्र, वीरेन्द्र, की सराहनीय भूमिका रही।