
इंदौर/ धार :- मामला धार नगर निगम का है जहां देवेंद्र कुमार जैन सहायक यंत्री पद पर रहकर हर काम में लेता था रिश्वत जैन ने नौकरी तो धार में की पर अपनी काली कमाई का निवेश इंदौर के निपानिया,खजराना,मुंडला नायता,गुलाब बाग़,पुष्प विहार कालोनी सहित सहर से लगे ग्रामीण इलाकों में जैन ने काफी बेनामी संपत्ति खरीदी है। उसके कुल 15 से जयदा खातों का खुलासा हुआ है. जैन ने अपनी पत्नी के नाम पर भी कई सारे प्लाट और खेती खरीद रखी है अभी और भी खुलासे होना बांकी है। लोकायुक्त डीएसपी आनंद यादव , एसएस भदौरिया के मुताबिक शनिवार रात तक चली छानबीन में पता चला की जैन के यहां से सोने के जेवर की मात्रा 400 ग्राम से बढ़कर आधा किलो तक पहुँच गई है।
सहायक यंत्री काली कमाई के लिए नगर पालिक निगम छेत्र में होने वाले कार्य। नक़्शे पास करना,ड्रेनेज,बिजली,पानी,रोड के सरकारी काम करवाना , आवासीय निर्माण कार्यों की जिम्मेदारी भी जैन के पास रही इन सभी काम को करवाने के लिए रिश्वत लेता था.शनिवार को लोकायुक्त की छापेमारी में 10 करोड़ की संपत्ति का कागज जैन की कार से मिला है।