ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

पहले की चोरी फिर डरकर चालू कूलर में जा छिपा आरोपी, और हुआ कुछ ऐसा… VIDEO

देवास। मध्यप्रदेश में अक्सर अजब गजब मामले सामने आते रहते हैं। जो या तो गुदगुदा देते हैं या चुका देते हैं। ऐसा ही एक मामला देवास से सामने आया है। जहां चोर की करतूत देखकर आम जनता के साथ पुलिस भी हैरान हैं। दअरसल जिले की कन्नौद थाना पुलिस ने नगर और आसपास क्षेत्र में हो रही चोरियों की वारदातों को लेकर चोरों के साथ ही चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ियों को गिरफ्तार कर 5 लाख का मशरूका जब्त किया हैं। थाना प्रभारी तहजीब काजी व उनकी टीम ने खातेगांव के शातिर चोर अजय उर्फ कालू निवासी राजौर को पकड़ने के लिए उसके घर पर दबिश दी।

इस दौरान गिरफ्तारी की डर से उसके पसीने छूटने लगे और वह पुलिस से बचने के लिए कूलर के अंदर छुप गया, लेकिन फिर भी वह पुलिस की नजर से नहीं बच पाया। कन्नौद थाना टीआई तहजीब काजी ने बताया कि अजय उर्फ कालू चोरी का माल इधर उधर करता था। जब पुलिस पकड़ने गई तो वह कूलर में छिप गया। तलाश करने के बाद उसे कूलर से बाहर निकाल कर थाने ले जाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button