इसलिए नरोत्तम मिश्रा से नाश्ते के बहाने मिले सीएम शिवराज, मंत्रिमंडल से ज़्यादा सरकार बचाना बनी चुनौती…!

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – शुक्रवार को सुबह सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा( Home and Health Minister Narottam Mishra) के चार इमली स्थित बंगले पर पहुंचे थे। 

खास बात ये है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला मौका था जब शिवराज खुद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात करने उनके बंगले पहुंचे थे। इस दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि नरोत्तमजी का बहुत दिनों से आग्रह था कि मैं घर पर आऊं। लंबे समय से नाश्ता ड्यू था, इसलिए आज आया हूं।

सीएम शिवराज और नरोत्तम मिश्रा की इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहें हैं।कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों के बीच उपचुनाव (By Election), राज्यसभा (Rajy Sabha) ,मंत्रिमंडल विस्तार (Cabinet Expansion) और पार्टी नेताओं में पनपे असंतोष को लेकर चर्चा हुई होगी। 

लेकिन, खास बात ये है कि गुरुवार रात बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने अपनी ट्विटर एकाउंट से बीजेपी नेता के स्थान पर समाजसेवी और क्रिकेट प्रेमी (Social Worker, Cricket Lover) लिख लिया। जिसके बाद से बीजेपी खेमे में हलचल मची हुई हैं। 

इधर, सुबह सुबह सीएम शिवराज का नरोत्तम मिश्रा के बंगले जाना अभी भी चर्चाओं के विषय बना हुआ हैं। अब कयास लगाया जा रहा है कि सीएम शिवराज के सामने सरकार बचाना बड़ी चुनौती बन गया हैं। कहा जा रहा है कि शिवराज सिंह, सिंधिया को लेकर ही नरोत्तम मिश्रा से बातचीत करने पहुंचे थे। 

Exit mobile version