सभी खबरें

कोविड मरीज की जानकारी हासिल करने के लिए तहसीलदार ने निकाली नई तरकीब, बाहर घूम रहे कोरोना पॉजिटिव मरीज़ की जानकारी दो, 500 रुपए का इनाम लो

कोविड मरीज की जानकारी हासिल करने के लिए तहसीलदार ने निकाली नई तरकीब, बाहर घूम रहे कोरोना पॉजिटिव मरीज़ की जानकारी दो, 500 रुपए का इनाम लो

 

ग्वालियर:- ग्वालियर में covid पॉजिटिव मरीज की जानकारी देने पर तहसीलदार ने बेहद अच्छी तरकीब निकाली है.

ग्वालियर जिले के ग्रामीण इलाकों में कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है. जिले के मोहना, पनिहार, घाटीगांव, चिनोर, ईंटमा में कोरोना मरीज़ों की संख्या एकाएक बढ़ गयी है. बीते 24 घंटे में यहां 26 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 854 पर पहुंच चुका है.

पॉजिटिव मरीज़ों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. भितरवार प्रशासन ने ऐसे लापरवाह लोगों पर मुखबिरों के जरिए नकेल कसने की तैयारी कर ली है. भितरवार के तहसीलदार श्यामू श्रीवास्तव ने आइसोलेशन में रह रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजों के बाहर घूमने की जानकारी देने वालों को 500 रुपए इनाम देने की घोषणा की है. तहसीलदार श्यामू श्रीवास्तव ने बताया कि भितरवार कस्बे और आसपास के ग्रामीण इलाकों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के बाहर घूमने की जानकारी देने वाले को 500 की नगद राशि भितरवार नगर पालिका के जरिए दिलाई जाएगी. साथ ही जानकारी देने वाले का नाम भी गुप्त रखा जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button