गंधवानी:- तहसीलदार ने लिया क्वॉरेंटाइन परिवार का हाल

गंधवानी:- तहसीलदार ने लिया क्वॉरेंटाइन परिवार का हाल

 गंधवानी से मनीष आमले की रिपोर्ट:-मनावर में पॉजिटिव मरीज की हिस्ट्री के अनुसार ग्राम  गंधवानी क्षेत्र के मोहन पिता रतनलाल राठौड़ निवासी अंबापुरा रोड गंधवानी के परिवार के सदस्य पॉजिटिव मरीज के संपर्क में रहने के कारण उक्त परिवार को 14 दिन के लिए स्वास्थ्य विभाग गंधवानी द्वारा क्वॉरेंटाइन किया गया है.

तहसीलदार सुनील करवरे ने मौके पर पहुच कर उनको घर मे रहने की सलाह दी शासन के निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया स्वास्थ विभाग से बीएमओ डॉ आर्य एव डॉ आकाश जमरा  ने भी उनके हाल जाने इस मौके पर गंधवानी के पटवारी नानूराम चौहान पंचायत सचिव प्रवीण दुबे पत्रकार मोहनलाल काग राकेश मोटसरा एव हरिओम मालविया मौजूद थे

Exit mobile version