बंडा :- तहसील विविध सेवा समिति के माध्यम से प्रवासी मजदूरों को वितरित किया गया अल्पाहार

 

तहसील विधिक सेवा समिति बण्डा के माध्यम से एडीजे उमाशंकर अग्रवाल एव न्यायधीश हेमन्त सविता ने अल्पहार वितरित किया 

 बंडा से अक्षय रजक की रिपोर्ट– कोरोनो वायरस के चलते बाहर फंसे मजदूरों का अपने घरों की ओर पलायन जारी है। सोमवार को सागर कानपुर रोड बंडा के जमुनिया के पास एडीजे उमाशंकर अग्रवाल ने मेन रोड से निकलने वाले मजदूरों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की।

अल्पाहार पाते ही मजदूरों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर न्यायाधीश हेंमत सविता एसडीओपी उमराव सिंह एडवोकेट अफजल बैग पूरन यादव सुदामा सेन राकेश कुमरे अरविन्द सिह अनिल पाठक रामेश्वर दुबे सहित न्यायालय के कर्मचारी शामिल थे।

 

 

Exit mobile version