दिल्ली बहादुरगढ़ में किसानों पर छोडे गए आंसू गैस

दिल्ली बहादुरगढ़ में किसानों पर छोडे गए आंसू गैस
बल की सिमट रही सीमा, दिल्ली जंतर-मंतर की ओर कूच कर रहे किसान

राजकमल पांडे
दिल्ली/पुलिस किसानों को रोकने पाने में जितना जोर आजमाई कर रही है किसानों लड़ाई की ताकत और बढती जा रही है। वहीं केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि नए कृषि कानून से क्रांतिकारी बदलाव होंगे। पर किसान किसी की बात न मानते हुए दिल्ली जंतर-मंतर की ओर कूच कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि सरकार ने हमारे साथ छल किया है, इसका हम हिसाब लेकर रहेगे। और उधर पानीपत से दिल्ली की तरफ कूच कर रहे किसान लगभग दिल्ली की सीमा की तरफ बढ़ आए हैं। महज 90-100 किलोमीटर शेष दिल्ली रह गया है। किसानों का मानना है कि बिचैली हटेगंे नहीं बल्कि नए कृषि कानून से बिचैलियों की तादाद और बढ़ जाएगी। सरकार उद्योगपतियों के कंधे मजबूत कर रही है और किसानों की कमर तोडने में लगी है।
 

Exit mobile version