सभी खबरें

ताऊ ते तूफान : राजधानी भोपाल में मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कही ये बात

मध्यप्रदेश/भोपाल – ताऊ के तूफान के प्रभाव से शहर में नमी आ रही हैं। इस दौरान तपिश बढ़ने पर शहर में गरज चमक की स्थिति बन रही हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहने का अनुमान जताया हैं। 

बता दे कि राजधानी भोपाल के साथ तूफान का असर प्रदेश में भी दिखाई दिया। यहां पिछले 24 घंटे में 49 जिलों में बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में तूफान का असर दो-तीन दिन और रहने के आसार हैं। मौसम केंद्र ने बुधवार को भोपाल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट और पूर्वी मप्र के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तट पर टकराने के बाद तौकते तुफान गुजरात से राजस्थान की ओर बढ़ रहा है, जहां से यह उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगा। इस दौरान प्रदेश के उत्तर प्रदेश से सटे हिस्सों में नमी ज्यादा आएगी और वहां ज्यादा असर दिखेगा जबकि राजधानी में नमी आनी कम हो जाएगी। हालांकि अभी नमी है जिसके असर से बुधवार को भी बूंदाबांदी हो सकती हैं। 

शहर में पिछले एक सप्ताह से मौसम दिन में दो रंग दिखा रहा हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मंगलवार सुबह भी नमी 68 फीसदी तक थी। इस दौरान धूप तपने पर तापमान बढ़ा और नम-गर्म हवाओं के टकराव से गरज-चमक की स्थिति बनी। यही कारण है किपिछले सात दिनों से लगातार ऐसा हो रहा हैं। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button